Patna News: इस साल बिहार सरकार देगी 12 लाख लोगों को नौकरी, गांधी मैदान से राज्यपाल का बड़ा ऐलान

76th Republic Day: देश भर में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. इस अवसर पर पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तिरंगा फहराया. इस मौके पर उन्होंने 12 लाख नौकरी देने की घोषणा की.

76th Republic Day: देश भर में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. इस अवसर पर पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तिरंगा फहराया. इस मौके पर राज्यपाल ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की. उन्होंने कहा कि इस साल सरकार 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देगी और 34 लाख लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी.

राज्यपाल ने गिनाया सरकार की उपलब्धियां

राज्यपाल ने बिहार सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया. जिनमें बीते सालों में 9 लाख लोगों को नौकरियां देना और शिक्षा, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम करना शामिल है. इस अवसर पर IPS भानु प्रताप सिंह ने राज्यपाल को परेड की सलामी दी. इसके बाद 20 कंपनियों की परेड निकाली गई. उसके बाद 15 विभाग की झांकियां निकाली जाएंगी.

Also Read: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, कर्तव्य पथ पर दुनिया देख रही भारत की ताकत

सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी इस अवसर पर मौजूद रहे. गांधी मैदान के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. यह दिन भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दिन हमें हमारे देश की आजादी और संविधान की याद दिलाता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >