AIIMS डिप्टी डायरेक्टर पर महिलाकर्मी ने लगाया यौन शोषण का आरोप

पटना : एम्स पटनामें काम करने वाली एक महिला ने संस्थान के उप निदेशक आइपीएसअधिकारी अनील किशोर यादव पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. संस्थान के निदेशक डॉ गिरीश कुमार सिंह के आदेश पर संस्थान की यौन उत्पीड़न कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मीडिया रिपोट्स के मुताबिक जानकारी के मुताबिक […]

पटना : एम्स पटनामें काम करने वाली एक महिला ने संस्थान के उप निदेशक आइपीएसअधिकारी अनील किशोर यादव पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. संस्थान के निदेशक डॉ गिरीश कुमार सिंह के आदेश पर संस्थान की यौन उत्पीड़न कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक जानकारी के मुताबिक उप निदेशक एम्स (प्रशासन) अनिल किशोर यादवपरलगेइसआरोप की जांच के लिए डॉ. साधना शर्मा की अध्यक्षता में यौन उत्पीड़न दस सदस्यीय कमेटी गठित किया गया है. कमेटी के सदस्यों में एक न्यायाधीश भी शामिल हैं. एम्स के निदेशक डॉ गिरीश कुमार सिंह ने बताया की अनिल किशोर यादव ने उन्हें जो पत्र लिखा है वह पूरा मामला कॉन्फिडेंशियल है उसे सार्वजनिक नही किया जा सकता है.इस मामले को दस सदसीय कमेटी को रेफर किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >