मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

पटना : राजधानी पटना में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं. पटना के गंगा घाटों पर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के गंगा घाटों का निरीक्षण किया. सीएम के साथ […]

पटना : राजधानी पटना में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं. पटना के गंगा घाटों पर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के गंगा घाटों का निरीक्षण किया.

सीएम के साथ जिला प्रशासन के आलाधिकारी भी मौजूद थे. दानापुर के नासरीगंज स्थित घाट से उन्होंने पानी के जहाज पर सवार होकर निरीक्षण शुरू किया. इस दौरान उन्होंने पटना के कई घाटों का निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कई निर्देश जारी किए. मुख्यमंत्री ने काली घाट, महेंद्रू घाट,एससीटी घाट के अलावा बांस घाट, कलेक्ट्रेियट घाट और आलमगंज घाट का निरीक्षण किया. लोकआस्था के महापर्व छठ से पहले पूर्व में भी सीएम घाटों का जायजा लेते रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >