मनेर में दिव्यांग युवक के इंडिया पोस्ट खाते से 56 हजार रुपये की साइबर ठगी, व्हाट्सएप कॉल के बाद उड़ी रकम

बिहार के मनेर में एक दिव्यांग युवक के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 56,590 रुपये उड़ा लिए. खुद को दिल्ली का निवासी बताकर व्हाट्सएप पर कॉल कर यह ठगी की गई. पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

Patna News: पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र स्थित सुअरमरवा गांव के एक दिव्यांग युवक के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीबीएस) खाते से साइबर अपराधियों ने 56,590 रुपये उड़ा लिए. पीड़ित ने मनेर थाना और साइबर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

खुद को दिल्ली का निवासी बताकर किया संपर्क

जानकारी के अनुसार सुअरमरवा गांव निवासी दिव्यांग संतोष कुमार का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में बचत खाता है. पीड़ित ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर खुद को दिल्ली का निवासी बताया और एक पीडीएफ फाइल अपलोड करने की बात कही.

12 ओटीपी आने के बाद खाते से निकले रुपये

पीड़ित के अनुसार उसने पीडीएफ फाइल को अपलोड नहीं किया. इसके बावजूद उसके मोबाइल फोन पर लगातार 12 ओटीपी आए और कुछ ही देर में उसके खाते से 56 हजार 590 रुपये की निकासी कर ली गई. खाते से रकम कटने का मैसेज मिलने के बाद उसे ठगी का पता चला.

थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद संतोष कुमार काफी परेशान हो गया और तत्काल मनेर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. इसके साथ ही उसने साइबर थाना में भी अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ शिकायत दी है.

जांच में जुटी पुलिस

मामले में पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है. साइबर ठगी से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suaib khan maner

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >