मसौढ़ी में 500 से अधिक किसानों को मिली कृषि सामग्री, आत्मनिर्भर खेती की ओर बढ़ा कदम

आह्वान फाउंडेशन ने धनरुआ के बड़ीहा स्थित एकछ मार्केट में 500 से अधिक किसानों को कृषि उपयोगी सामग्री वितरित की. इस पहल का उद्देश्य किसानों की लागत कम कर उत्पादन बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है.

Patna News : मसौढ़ी में किसानों को कृषि कार्य में सहूलियत और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आह्वान फाउंडेशन की ओर से धनरुआ के बड़ीहा स्थित एकछ मार्केट में कृषि उपयोगी सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में धनरुआ और आसपास के क्षेत्रों के 500 से अधिक किसानों को स्प्रे मशीन, जैविक खाद समेत अन्य कृषि सामग्री वितरित की गयी.

किसानों तक संसाधन पहुंचाना महत्वपूर्ण पहल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूबे के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने किसानों के हित में किये जा रहे इस प्रयास की सराहना की. उन्होंने कहा कि किसानों तक कृषि संसाधन पहुंचाना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है.

विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार और पूर्व धार्मिक न्यास परिषद अध्यक्ष उपेंद्र नारायण विद्यार्थी समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.

लागत कम कर उत्पादन बढ़ाने पर जोर

फाउंडेशन के संस्थापक ब्रजकिशोर प्रधान ने कहा कि किसानों को समय पर जरूरी संसाधन और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराकर कृषि की लागत कम करने के साथ उत्पादन बढ़ाने में मदद की जा सकती है. उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य केवल सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम करना है. आने वाले दिनों में इस तरह के कार्यक्रमों का विस्तार अन्य क्षेत्रों में भी किया जायेगा.

जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में पटना जिला जदयू अध्यक्ष अशोक कुमार, भाजपा पटना ग्रामीण अध्यक्ष रजनीश कुमार, धनरुआ के पूर्व प्रमुख राज किशोर प्रसाद, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष वेद प्रकाश, समाजसेवी सत्येंद्र सिंह, पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार, पूर्व सरपंच आरती सिंह, जदयू प्रदेश सचिव रविन्द्र पटेल, मसौढ़ी नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शम्भु सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष ललन आजाद और धनरुआ मुखिया रानी कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay kumar masaurhi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >