जिले के 12 प्रखंडों में 449 दिव्यांग बच्चों की हुई पहचान, अभियान चला होगा स्कूलों में नामांकन

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के समावेशी शिक्षा संभाग द्वारा पटना जिले के छह से 18 आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों की पहचान के लिए अभियान की शुरुआत की गयी है.

संवाददाता, पटना

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के समावेशी शिक्षा संभाग द्वारा पटना जिले के छह से 18 आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों की पहचान के लिए अभियान की शुरुआत की गयी है. सितंबर से अब तक चले इस अभियान में जिले के 12 प्रखंडों में कैंप के माध्यम से 449 दिव्यांग बच्चों की पहचान हुई है. यह अभियान 11 दिसंबर तक जिले के सभी 24 प्रखंडों में चलेगा. चिह्नित बच्चों का स्कूल में नामांकन कराया जायेगा. जिले के 12 प्रखंडों में चले कैंप में सबसे अधिक लोकोमोटर डिसेबलिटी (चलन-सम्बंधी विकलांगता) में 29 और श्रवण बाधित में 18 बच्चों की पहचान हुई है. इसके अलावा बौद्धिक क्षमता में 10, दृष्टि बाधित में छह, प्रमस्तिष्कीय पक्षाघात में छह, बहु दिव्यांगता में आठ और वाक दिव्यांगता में दो बच्चों की पहचान हुई है.

इन बच्चों को निशुल्क मिलेंगी ये सुविधाएं

जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने बताया कि कैंप में दिव्यांग बच्चों को पहचान के बाद निशुल्क विभिन्न उपकरण प्रदान किये जायेंगे, जिसमें दिव्यांगता के अनुसार व्हील चेयर, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, एमएसआइडी कीट, श्रवण यंत्र, ब्रेल कीट, व्वाइट स्टीक, कृत्रिम अंग एवं अवयव आदि शामिल हैं. इसके अलावा जिले में स्थित 13 संसाधन केंद्र पर इन बच्चों के लिए थेरेपी की निशुल्क व्यवस्था भी है. वैसे बच्चे जिनको स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है उनको प्रति महीने 300 रुपये स्कॉट एलाउंस दिया जायेगा.

इन प्रखंडों में इतने बच्चों की हुई पहचान

प्रखंड – दिव्यांग बच्चों की संख्या

पंडारक – 68

फतुहां – 46

मोकामा – 52

अथमलगोला – 39

बेलछी – 35

दनियावां – 36

घोसवरी- 32

संपतचक -33

खुरूपुर – 27

बख्तियारपुर – 27

पटना सदर- 23

दानापुर- 31

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >