20 फीसदी वोटरों को मतदान से वंचित करने की साजिश : कांग्रेस

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बिहार में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर आयोग की मंशा पर सवाल खड़ा किया है.

पटना. बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बिहार में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर आयोग की मंशा पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की यह कवायद अलोकतांत्रिक है. इसका उद्देश्य राज्य के लगभग 20 प्रतिशत मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करना है. राजेश राम ने कहा कि बाढ़ और पलायन जैसी परिस्थितियों में दस्तावेजी सत्यापन की मांग असंवेदनशील कदम है. उत्तर बिहार में बाढ़ और दक्षिण बिहार में पलायन से लोग प्रभावित हैं. ऐसे में सत्यापन कराना बेहद कठिन है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >