मसौढ़ी : धनरूआ में थानाध्यक्ष, चालक व चौकीदार निलंबित

गिरफ्तार शराबियों को थाने से ही छोड़ने के आरोप पर एसएसपी ने की कार्रवाई मसौढ़ी : बीते मंगलवार को गिरफ्तार शराबियों को थाने से ही छोड़ देने के मामले में एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने धनरूआ थानाध्यक्ष व थाने के सरकारी चालक के अलावा एक चौकीदार को निलंबित कर दिया है. धनरूआ थाने की कमान तत्काल […]

गिरफ्तार शराबियों को थाने से ही छोड़ने के आरोप पर एसएसपी ने की कार्रवाई
मसौढ़ी : बीते मंगलवार को गिरफ्तार शराबियों को थाने से ही छोड़ देने के मामले में एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने धनरूआ थानाध्यक्ष व थाने के सरकारी चालक के अलावा एक चौकीदार को निलंबित कर दिया है. धनरूआ थाने की कमान तत्काल पुनपुन के सर्किल इंस्पेक्टर अंगेश कुमार को दी गयी है.
गौरतलब है कि बीते मंगलवार की रात धनरूआ के मोरियावां मुसहरी में शराबियों ने हंगामा किया. जानकारी पर धनरूआ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मनकीपर निवासी रोहित कुमार, सुशील कुमार एवं आनंद कुमार एवं मोरियावां के सीताराम साव के अलावा कादिरगंज दौलता निवासी जितेंद्र कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार कर थाना ले आयी. हालांकि यहां से इनको छोड़ दिया गया था.
एसडीपीओ को मिल गयी थी जानकारी
बताया जाता है कि थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे की वजह से गिरफ्तार सभी शराबियों को थाने की हाजत में रखने के बजाय थाना भवन के पीछे चौकीदार रूम में ले जाकर रखा गया.
गिरफ्तार शराबियों में से एक स्थानीय मुखिया के भतीजे को लेकर थाने के सरकारी चालक योगेंद्र कुमार व चौकीदार अमिताभ कुमार ने उस वक्त बिना किसी पदाधिकारी की सलाह लिये चार शराबियों को रुपये का लेनदेन कर छोड़ दिया. इधर इसकी जानकारी तुरंत किसी माध्यम से एसडीपीओ सोनू कुमार राय को हुई. एसडीपीओ अभी धनरूआ थाना पहुंच छानबीन कर ही रहे थे कि मंगलवार की रात सिटी एसपी जितेंद्र कुमार थाने पर पहुंच गये. दोनों पदाधिकारियों के समक्ष थाने में मौजूद सभी पदाधिकारी व कर्मी बुलाये गये. सिटी एसपी की कड़ी हिदायत के बाद छोड़े गये चारों को मुखिया के सहयोग से रात में ही थाने में बुला गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >