दानापुर : राशि गबन के मामले में नहीं हुई गिरफ्तारी

दानापुर : प्रखंड के पतलापुर पंचायत में विभिन्न वार्डों में नल जल योजना की राशि गबन के मामले में नामजद आरोपित मुखिया व उनके पति समेत ठेकेदारों को गिरफ्तारी करने में पुलिस नाकाम रही है. पुलिस अभी तक नामजद मुखिया सुनीता देवी, उनके पति गोविंद राय व ठेकेदार राज कुमार व रामाशंकर को गिरफ्तार करने […]

दानापुर : प्रखंड के पतलापुर पंचायत में विभिन्न वार्डों में नल जल योजना की राशि गबन के मामले में नामजद आरोपित मुखिया व उनके पति समेत ठेकेदारों को गिरफ्तारी करने में पुलिस नाकाम रही है. पुलिस अभी तक नामजद मुखिया सुनीता देवी, उनके पति गोविंद राय व ठेकेदार राज कुमार व रामाशंकर को गिरफ्तार करने में चुप्पी साधे हुए है.
बता दें कि पतलापुर पंचायत की वार्ड 6 की वार्ड सदस्य शिवझरिया देवी ने पंचायत की मुखिया सुनीता देवी, पति व ठेकेदार के खिलाफ शाहपुर थाने में मामला दर्ज कराया था. वार्ड सदस्य शिवझरिया देवी ने मुखिया व पति व ठेकेदार पर 8,84,000 राशि लेने के बाद भी कार्य अधूरा छोड़ देने का आरोप लगाया है. इसी पंचायत के वार्ड एक की सदस्य रिंकू देवी, वार्ड दो की सदस्य दौलतिया देवी, वार्ड तीन के सदस्य संतोष कुमार व वार्ड नौ के सदस्य लक्ष्मी राय ने भी मामला दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >