पटना : जदयू ने जारी किया पोस्टर, लालू प्रसाद को रेल मंत्री दिखाया

पटना : राज्य में पोस्टरवार की अगली कड़ी में जदयू ने शुक्रवार को फिर से एक पोस्टर जारी किया है. पोस्टर में लालू प्रसाद को रेल मंत्री के रूप में दिखाया गया है और बीते 15 वर्षों के राजद शासन पर तंज कसा गया है. इस पोस्टर में हरे और पीले रंग की एक ट्रेन […]

पटना : राज्य में पोस्टरवार की अगली कड़ी में जदयू ने शुक्रवार को फिर से एक पोस्टर जारी किया है. पोस्टर में लालू प्रसाद को रेल मंत्री के रूप में दिखाया गया है और बीते 15 वर्षों के राजद शासन पर तंज कसा गया है.
इस पोस्टर में हरे और पीले रंग की एक ट्रेन है, जिसके आगे लालू प्रसाद लाल रंग की किताब लेकर खड़े हैं. इस किताब पर अपराध गाथा लिखा है और पास में खड़ी ट्रेन को करप्शन मेल दिखाया गया है. साथ ही इस पर पटना-टू-होटवार लिखा गया है. इस पोस्टर में करप्शन मेल जिस प्लेटफॉर्म पर खड़ी है वहां तेजस्वी यादव को खटिया पर बैठा दिखाया गया है. ट्रेन पर राजद शासन काल में हुए घोटाले और नरसंहार के साथ ही अपराध की वारदातों को चित्र के माध्यम से दिखाया गया है. गुरुवार को राजद ने एक पोस्टर जारी किया था. इसमें भाजपा और जदयू गठबंधन पर तंज कसा गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >