पटना : अल्पसंख्यकों को भरमा रही है कांग्रेस: नंद किशोर

पटना : बिहार के पथ निर्माण मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने शनिवार को कहा है कि कांग्रेस का मार्च राजनीतिक अस्तित्व को बचाने की नयी नौटंकी है. इससे देश की जनता गुमराह होने वाली कतई नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यक्रम अल्पसंख्यकों को भरमाने वाला है. संविधान बचाने की […]

पटना : बिहार के पथ निर्माण मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने शनिवार को कहा है कि कांग्रेस का मार्च राजनीतिक अस्तित्व को बचाने की नयी नौटंकी है.
इससे देश की जनता गुमराह होने वाली कतई नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यक्रम अल्पसंख्यकों को भरमाने वाला है. संविधान बचाने की बात कर यह देशवासियों को बरगला रही है. इधर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि स्थापना दिवस पर भी कांग्रेस सियासत करने से बाज नहीं बाज नहीं आ रही है.
कैब और एनआरसी को लेकर पूरे देश में कांग्रेस का प्रदर्शन और रोड मार्च न सिर्फ ढकोसला है, बल्कि अल्पसंख्यकों को गुमराह करने वाला है. राज्यसभा सदस्य गाेपाल नारायण सिंह ने शनिवार को कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) मुसलमान विरोधी नहीं है. इसमें कहीं भी मुसलमान शब्द का प्रयोग नहीं किया गया है.
वहीं जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं वे दलित विरोधी हैं. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी में झूठ अब इस कदर रच बस गया है कि पार्टी के स्थापना दिवस पर भी चुप नहीं रहे. उन्होंने अपने भाषण में प्रधानमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़ कर कार्यकर्ताओं के सामने पेश करने की कोशिश की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >