पटना : सृजन घोटाले की महिला अभियुक्त का सरेंडर

पटना : पटना सीबीआइ दो के विशेष जज गीता गुप्ता की अदालत में करोड़ों रुपये के सृजन घोटाले के दो मामले में इंदु गुप्ता ने आत्मसमर्पण किया. विशेष अदालत ने इंदु गुप्ता को न्यायिक हिरासत में लेते हुए 23 दिसंबर तक के लिए जेल भेज दिया. इंदु गुप्ता स्पेशल 8/17 व स्पेशल 9/19 में आत्मसमर्पण […]

पटना : पटना सीबीआइ दो के विशेष जज गीता गुप्ता की अदालत में करोड़ों रुपये के सृजन घोटाले के दो मामले में इंदु गुप्ता ने आत्मसमर्पण किया. विशेष अदालत ने इंदु गुप्ता को न्यायिक हिरासत में लेते हुए 23 दिसंबर तक के लिए जेल भेज दिया. इंदु गुप्ता स्पेशल 8/17 व स्पेशल 9/19 में आत्मसमर्पण किया.
स्पेशल 8/17 लगभग छह करोड़ रुपये के गबन से संबंधित है. इसमें विशेष अदालत ने इश्तेहार की कार्यवाही निर्गत किया था. जिसमें सीबीआइ ने इंदु गुप्ता के खिलाफ डुग-डुगी बजवाई थी. वे मामले में फरार चल रही थी. उक्त मामले में इंदु गुप्ता के पति अरुण गुप्ता( जिला कल्याण पदाधिकारी), बैंक पदाधिकारी सरफुजुद्दीन व सृजन संस्था के पदाधिकारी सरिता झा जेल में बंद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >