नागरिक संशोधन विधेयक की प्रतियां जलायीं q

पटना : नागरिक संशोधन विधेयक (कैब) के विरोध में मंगलवार को आयकर चौराहे पर विधेयक की प्रतियां जलायी गयीं. इससे पूर्व अदालतगंज जनशक्ति प्रेस से एक प्रतिरोध मार्च भी निकाला गया, जिसमें जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष एवं सीपीआइ नेता कन्हैया कुमार व कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान शामिल हुए. प्रतिरोध मार्च में शामिल लोग नागरिक […]

पटना : नागरिक संशोधन विधेयक (कैब) के विरोध में मंगलवार को आयकर चौराहे पर विधेयक की प्रतियां जलायी गयीं. इससे पूर्व अदालतगंज जनशक्ति प्रेस से एक प्रतिरोध मार्च भी निकाला गया, जिसमें जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष एवं सीपीआइ नेता कन्हैया कुमार व कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान शामिल हुए.

प्रतिरोध मार्च में शामिल लोग नागरिक संशोधन विधेयक विरोधी नारे लगा रहे थे. जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने नागरिक संशोधन विधेयक को विभाजनकारी और सांप्रदायिक बताते हुए कहा कि सावरकर के चेलों ने जिन्ना का सपना आज पूरा किया है.
आर्थिक मंदी की आग में झुलस रहे देश में युवा हताशा और कुंठा के शिकार हैं. मौजूदा सरकार हिंदू और मुसलमान के बीच खाई को हमेशा बढ़ाना चाहती है. कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने कहा कि भाजपा और आरएसएस हर दिन नफरत फैलाने की नयी कोशिश में जुटे हुए हैं.
एआइएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार ने कहा कि एआइएसएफ नागरिक संशोधन विधेयक के खिलाफ 11 और 12 दिसंबर को राज्यव्यापी प्रतिरोध दिवस मनायेगा. मौके पर सीपीआइ के जिला सचिव रामलाला सिंह, महिला नेत्री निवेदिता झा, मजदूर नेता अजय कुमार, कांग्रेस नेता चंदन यादव, गुंजन पटेल, एआइएसएफ के जिलाध्यक्ष अक्षय कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.
विधेयक के खिलाफ सीपीएम ने निकाला प्रतिरोध मार्च
विधेयक के विरोध में सीपीएम ने जमाल रोड स्थित पार्टी कार्यालय से स्टेशन गोलंबर तक जुलूस निकाला. स्टेशन पर सभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार धर्म के आधार पर भेदभाव करने वाली नागरिक संशोधन विधेयक लाकर देश के लोगो को बांटना चाहती है.
कार्यक्रम में राज्य सचिव मंडल सदस्य अरुण मिश्रा, ललन चौधरी, गणेश शंकर सिंह, मनोज कुमार चंद्रवंशी, दीपक भट्टाचर्या, भोला दिवाकर, देवेंद्र चौरसिया, विनिताभ, पीएन सिंह, अशोक मिश्रा,निशांत, धनंजय सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >