पटना : सात आइपीएस गये ट्रेनिंग पर, बदले में दूसरे को प्रभार

पटना : राज्य के बगहा, भोजपुर, कैमूर के एसपी को इंडक्शन ट्रेनिंग के लिए दो दिसंबर,2019 से 10 जनवरी,2020 तक अवकाश में रहने पर दूसरे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. कैमूर के एसपी दिलनवाज अहमद को ट्रेनिंग में जाने पर रेल एसपी सुजीत कुमार को कैमूर के एसपी का प्रभार दिया […]

पटना : राज्य के बगहा, भोजपुर, कैमूर के एसपी को इंडक्शन ट्रेनिंग के लिए दो दिसंबर,2019 से 10 जनवरी,2020 तक अवकाश में रहने पर दूसरे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. कैमूर के एसपी दिलनवाज अहमद को ट्रेनिंग में जाने पर रेल एसपी सुजीत कुमार को कैमूर के एसपी का प्रभार दिया गया है. भोजपुर के एसपी सुशील कुमार की जगह एसटीएफ के एसपी एसपी पोरेका को भोजपुर एसपी का प्रभार दिया गया है.
बगहा के एसपी राजीव रंजन 2 को ट्रेनिंग में जाने के बाद आइजी के सहायक रेल आदित्य कुमार को प्रभार दिया गया है. मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह को ट्रेनिंग में जाने के बाद बोधगया के बीएमपी 3 के समादेष्टा पीके मंडल को प्रभार दिया गया है.
इसी प्रकार आइजी के सहायक क्यू विवेकानंद को ट्रेनिंग में जाने पर राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के एसपी एसएम जैन को प्रभार दिया गया है,जबकि आइजी के सहायक सुनील कुमार को ट्रेनिंग में जाने पर उनकी जगह बीएमपी-1 के समादेष्टा विवेक कुमार को प्रभार दिया गया है. गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >