कुहासे में ट्रेन विलंब हुई, तो यात्रियों को मोबाइल पर मिल जायेगी सूचना

पटना : कुहासा लगना शुरू होते ही अमूमन एक्सप्रेस ट्रेनों की स्पीड पर ब्रेक लगने के साथ-साथ घंटों की देरी से आने-जाने लगती है. इससे बड़ी संख्या में रेल यात्रियों को परेशानी होती है. कुहासा के दौरान यात्रियों को कम परेशानी हो, इसको लेकर रेलवे ने एक घंटा से अधिक विलंब वाली ट्रेनों की सूचना […]

पटना : कुहासा लगना शुरू होते ही अमूमन एक्सप्रेस ट्रेनों की स्पीड पर ब्रेक लगने के साथ-साथ घंटों की देरी से आने-जाने लगती है. इससे बड़ी संख्या में रेल यात्रियों को परेशानी होती है. कुहासा के दौरान यात्रियों को कम परेशानी हो, इसको लेकर रेलवे ने एक घंटा से अधिक विलंब वाली ट्रेनों की सूचना एसएमएस के जरिये भेजने की व्यवस्था की है, ताकि यात्रियों को स्टेशनों पर ट्रेन का इंतजार नहीं करना पड़े.

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जायेगा मैसेज : रेल यात्री आरक्षण टिकट को लेकर ऑनलाइन या काउंटर से टिकट बुक कराते हैं, तो मोबाइल नंबर देना पड़ता है. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर यात्रियों को ट्रेन विलंब की सूचना भेजी जायेगी.
इसको लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) के सॉफ्टवेयर में अपग्रेडेशन किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को ऑटोमेटिक रनिंग ट्रेनों की सूचना मिल जाये. पूर्व मध्य रेल के अधिकारी ने बताया कि एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा से अधिक देर हुई, तो संबंधित यात्रियों के मोबाइल पर विलंब की सूचना दे दी जायेगी. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >