पटना सिटी : चाकू के प्रहार व पिटाई से जख्मी शिक्षक की मौत

पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र के नौजर कटरा मुहल्ले में किराये के मकान में रहने वाले उर्दू मध्य विद्यालय गुलजारबाग में कार्यरत शिक्षक मो रिजवानुल हक की पीएमसीएच में उपचार के दौरान गुरुवार की देर रात मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया. शव आलमगंज पठान […]

पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र के नौजर कटरा मुहल्ले में किराये के मकान में रहने वाले उर्दू मध्य विद्यालय गुलजारबाग में कार्यरत शिक्षक मो रिजवानुल हक की पीएमसीएच में उपचार के दौरान गुरुवार की देर रात मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया. शव आलमगंज पठान टोली स्थित पुश्तैनी आवास के पास कब्रिस्तान में दफनाया गया.
पुलिस ने इस मामले में पत्नी कहकशा परवनी उर्फ सुनवी व आरोपित के दोस्त शहजाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. थानाध्यक्ष सनोवर खां ने बताया कि मृतक शिक्षक की बहन हरजाना के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. फरार आरोपित इस्लामपुर निवासी आबिद की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि आबिद का शिक्षक की पत्नी से अवैध संबंध था. शिक्षक मो रजिवानुल हक को शक हुआ था, तब विरोध किया, इसी बात से नाराज होकर उसी मकान में किराये पर रहने वाले आबिद ने दोस्त शहजाद के कमरे में बुला कर उसकी पिटाई की दीवार में सिर पटक लहूलुहान कर व चाकू मार गुरुवार की सुबह जख्मी कर फरार हो गया. पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया है. हालांकि पत्नी जख्मी शिक्षक के साथ उपचार के दरम्यान पीएमसीएच में भी रही.
इधर आरोपित के दोस्त व उसी मकान में किरायेदार किरायेदार समस्तीपुर निवासी स्व अकबर के बेटे शहजादा को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ आरंभ की तब रहस्य से पर्दा उठा. गिरफ्तार शहजाद ने पुलिस को बताया कि आबिद दो दिनों से मोटी रकम एकत्रित करने की जुगाड़ में लगा था. उससे भी रुपये मांगा था, लेकिन आबिद रुपये का क्या करने वाला था, वो नहीं बता रहा था.
दरअसल गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे किराये के मकान में रहने वाले शिक्षक मो रिजवानुल हक को मकान में रहने वाले दूसरे किरायेदार युवक आबिद ने दोस्त के कमरे में बुला कर शिक्षक की जमकर पिटाई की, चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया और जख्मी अवस्था में ही उसे छोड़ कर फरार हो गया. विद्यालय के शिक्षकों ने जख्मी को उपचार के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान मौत हो गयी. शिक्षक जुलाई में मकान में किराये पर रहने आये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >