पटना सिटी : महापौर सीता साहू की ओर से बड़ी पटनदेवी गली महाराजगंज स्थित आवास पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने व्रतियों के बीच पूजन सामग्री, साड़ी, सूप व नारिलय का वितरण किया.
मंत्री ने कहा कि सामाजिक सौहार्द कायम रहने के इस महापर्व में व्रतियों को सुविधा मिले, इसके गंगा घाटों पर सरकार की ओर से तैयारी की गयी है. आयोजन में महापौर प्रतिनिधि शिशिर कुमार, महंत विजय शंकर गिरि, बद्रीनाथ गुप्ता, भरत सिंह, जितेंद्र कुमार, संजय कश्यप, आशीष, दीपक, धीरज, मणि, उदय गांधी, निर्भय व आतिश के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इससे पहले शक्तिपीठ बड़ी पटनदेव के महंत विजय शंकर गिरि ने मंदिर परिसर में व्रतियों के बीच साड़ी व पूजन सामाग्री का वितरण अपनी ओर से किया. वार्ड संख्या 68 की पार्षद सुनीता देवी ने व्रतियों के बीच साड़ी, सूप, नारियल व पूजन सामग्री का वितरण किया.
कार्यक्रम का संचालन पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार मेहता ने की. आयोजन में राजेश कुमार, अजीत कुमार, आनंद समीर, चंदन, समेत अन्य शामिल थे. घरेलू कामगार संघ के अध्यक्ष देव नारायण सिंह की अध्यक्षता में पूजन सामग्री 500 व्रतियों में किया गया. इस मौके पर डॉ सियाराम शर्मा, सावित्री देवी, संगीता देवी, नीलू देवी, नुपुर कुमारी, पूनम देवी, सुनीता देवी, शकुंतला देवी, विनय कुमार बिट्टू समेत अन्य थे. एम्स यूथ वेलफेयर की ओर से मनोज मिश्र, अभयराज, अमित मिश्र, नवीन मिश्र, सुधीर सिन्हा समेत अन्य ने व्रतियों में साम्रगी बांटी. गुरहट्टा स्थित विजन एकेडमी मे भी व्रतियों के बीच पूजन सामाग्री का वितरण किया गया.
बाजार समिति तालाब के समीप व गायघाट बबुआगंज के समीप में गुड्डू आरओ वाटर की ओर से सूप, नारियल, फल व पूजन सामग्री का वितरण किया गया. नवयुवक विकास सेवा समिति की ओर सनातन धर्म सभा भवन केशव राय गली में साड़ी, सूप, नारियल व पूजन सामग्री का वितरण किया गया. इसमें अलंकार ज्वेलर्स के अमित गुप्ता, प्राचार्य पुनीत किशोर रजक, बैंक प्रबंधक आशुतोष कुमार, विनय कुमार, डॉ ध्रुव कुमार कमल नोपानी व मुकेश हिसारिया ने पूजन सामग्री बांटी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभात जायसवाल ने की.
संचालन विकास गुप्ता ने किया. आयोजन में मनोज स्वर्णकार, आशीष कुमार सिंह, गौरीशंकर मिश्र, नवल यादव, आलोक चोपड़ा, अनिल रश्मि, प्रांजल मिश्र समेत अन्य शामिल हुए. रोटरी पटना सिटी सम्राट की ओर से महापौर सीता साहू व चार्टर अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने व्रतियों में पूजन सामग्री बांटी. आयोजन में देवराज बल्लभ, सुमित रस्तोगी, संजय सिन्हा समेत अन्य रोटेरियन थे.
