पटना : तालाबों को दे रहे अंतिम रूप

पटना : लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों में पूजा समितियां भी जुटी हैं. गंगा किनारे के घाटों से लेकर तालाबों तक में साफ-सफाई व रोशनी की व्यवस्था में वे मदद कर रहे हैं. महापर्व की तैयारी में जिला प्रशासन और नगर निगम के साथ पूजा समितियों के युवक भी मिल कर काम करने […]

पटना : लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों में पूजा समितियां भी जुटी हैं. गंगा किनारे के घाटों से लेकर तालाबों तक में साफ-सफाई व रोशनी की व्यवस्था में वे मदद कर रहे हैं.
महापर्व की तैयारी में जिला प्रशासन और नगर निगम के साथ पूजा समितियों के युवक भी मिल कर काम करने में व्यस्त हैं. गंगा मइया के दूर चले जाने के कारण शहर में तालाबों पर भीड़ अधिक जुटने लगी है. अब तो बड़ी संख्या में घरों पर भी लोग छठ पूजा करने लगे हैं. बोरिंग कैनाल रोड में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर छठ पूजा समिति के सदस्यों द्वारा पास के तालाब की सीढ़ियों को रंगने, साफ-सफाई की तैयारी की देखरेख की जा रही है.
समिति के सदस्य संतोष कुमार ने कहा कि अब लाइट का काम कल तक पूरा हो जायेगा. तालाब में पानी भरने के बाद गंगा जल लाकर मिलाया जायेगा. शुक्रवार को चार सौ छठव्रतियों को सूप, नींबू व अन्य पूजन सामग्री वितरण होगा. श्रीश्री छठ पूजा समिति नवयुवक संघ की ओर से कृष्णा नगर पार्क नंबर-2 में छठव्रतियों के लिए तालाब को तैयार कर लिया गया है. संघ के सदस्य मुकेश कुमार ने कहा कि पिछले सात साल से पार्क में छठ पूजा की तैयारी की जा रही है.
तालाब की सफाई कर कल-परसों में स्वच्छ जल भरने का काम होगा. श्रीश्री छठ पूजा समिति,नवयुवक संघ अदालतगंज द्वारा सड़क पर लाइट की व्यवस्था की गयी है. एक छोटे से जगह में अर्घ देने की भी तैयारी की है. भवन निर्माण विभाग के पटना भवन अंचल कार्यालय में बने छोटे से तालाब में छठव्रतियों को अर्घ देने को लेकर तैयारी चल रही है. तालाब की सीढ़ियों को लाल रंग से रंगा जा रहा है.
गर्दनीबाग के कच्ची तालाब में काफी पहले से तैयारी चल रही है. वार्ड संख्या 16 के पार्षद जय प्रकाश सिंह यहां चल रहे कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. बैरिकेडिंग का काम पूरा हो गया है. अनीसाबाद स्थित मानिकचंद तालाब में भी पूरी तैयारी हो गयी है. शहर के बीच में बड़ा तालाब होने से दोनों तालाबों पर बाइपास सहित आसपास के इलाके के छठव्रती पहुंचते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >