फुलवारीशरीफ : सुरक्षा बांध में पलटी स्कॉर्पियो, चालक की गयी जान

फुलवारीशरीफ : परसा थाने के मोकिमपुर बांध के पास तेज रफ्तार स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर गहरे खाई में पलट गयी. इससे दुर्घटना में स्कॉर्पियो चला रहे चालक सह मालिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं उसमें सवार तीन युवक बुरी तरह घायल हो गये. इनमें एक युवक की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. […]

फुलवारीशरीफ : परसा थाने के मोकिमपुर बांध के पास तेज रफ्तार स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर गहरे खाई में पलट गयी. इससे दुर्घटना में स्कॉर्पियो चला रहे चालक सह मालिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं उसमें सवार तीन युवक बुरी तरह घायल हो गये. इनमें एक युवक की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. उसे देर रात पीएमसीएच ले जाया गया. मृतक गणित कुमार (35 साल ) के परिजनों में उसकी मौत की खबर मिलते ही चीत्कार मच गया.
गणित कुमार ट्रैवल्स में अपनी स्कॉर्पियो चलाने का काम करता था. जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बांध स्थित तारणपुर कंडाप पंचायत के कूड़ा नवादा गांव निवासी गणित कुमार स्कॉर्पियो से अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ गौरीचक के फहेमपुर गया था. उधर से देर रात शराब के नशे में धुत तेज रफ्तार से अपनी स्कॉर्पियो लेकर गांव की ओर आ रहा था इसी दौरान मोकिमपुर गांव के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो बांध किनारे गहरे गड्ढे में पलट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >