विकसित होंगी सड़कें, पांच घंटे में पहुंच सकेंगे पटना

पटना : राज्य के किसी भी हिस्से से छह घंटे में पटना पहुंचने का लक्ष्य पूरा करने के बाद अब पांच घंटे में यह यात्रा पूरी करने की योजना पर काम हो रहा है. सड़क मेंटेनेंस के लिए नयी नीति बनायी गयी है, जिससे सड़कें अच्छी हालत में बनी रहें. साथ ही ऐसे क्षेत्र चिह्नित […]

पटना : राज्य के किसी भी हिस्से से छह घंटे में पटना पहुंचने का लक्ष्य पूरा करने के बाद अब पांच घंटे में यह यात्रा पूरी करने की योजना पर काम हो रहा है. सड़क मेंटेनेंस के लिए नयी नीति बनायी गयी है, जिससे सड़कें अच्छी हालत में बनी रहें. साथ ही ऐसे क्षेत्र चिह्नित किये जा रहे हैं, जहां की मुख्य सड़कों पर किसी न किसी कारण से यातायात बाधित होता है. इसमें सड़क खराब होना, चौड़ाई कम होना, सड़क पर अतिक्रमण, स्थानीय कारणों से भीड़भाड़ आदि मुख्य रूप से शामिल हैं.
पथ निर्माण विभाग के सूत्रों का कहना है कि इन वजहों के कारण आमतौर पर जाम लगता है. इससे यातायात बाधित होती है. ऐसी नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे की पहचान की गयी है जिनसे होकर गुजरने वाले वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.
जरूरत के अनुसार बनेंगी एलिवेटेड सड़कें या फ्लाइओवर
सूत्रों का कहना है कि जो सड़कें भीड़भाड़ या बाजार वाले इलाकों से होकर गुजरती हैं, उनकी पहचान कर बाइपास, एलिवेटेड सड़क या फ्लाइओवर बनाने का निर्णय लिया जायेगा. इस योजना पर काम शुरू हो चुका है. इसके साथ ही सड़कों पर ब्लैक स्पॉट की पहचान कर उन्हें लगभग खत्म कर दिया गया है. इससे सड़कों पर वाहनों का बेरोकटोक आवागमन हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >