जलजमाव को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, प्रदर्शन

पटना सिटी : शनिवार की शाम हुई दो घंटे की मुसलधार बारिश के कारण एक दफा फिर नालंदा मेडिकल काॅलेज अस्पताल के औषधि विभाग (मेडिसन) विभाग के बाहर व अस्पताल परिसर में पानी जमा हो गया. दूसरी ओर सड़कें भी ताल तलैया बन गयी. स्थिति यह थी कि बारिश का पानी विभाग के वार्ड सी […]

पटना सिटी : शनिवार की शाम हुई दो घंटे की मुसलधार बारिश के कारण एक दफा फिर नालंदा मेडिकल काॅलेज अस्पताल के औषधि विभाग (मेडिसन) विभाग के बाहर व अस्पताल परिसर में पानी जमा हो गया. दूसरी ओर सड़कें भी ताल तलैया बन गयी. स्थिति यह थी कि बारिश का पानी विभाग के वार्ड सी व इ में जो पीछे बहने वाले बड़े नाला से सटा है, उसमें थोड़ा पानी आ गया था. अधीक्षक डॉ चंद्रशेखर ने बताया कि संप हाउस चालू करा पानी निकाला गया. अस्पताल परिसर में कहीं जलजमाव नहीं है.

बारिश में जलजमाव की स्थिति अस्पताल आने वाले मार्ग, अगमकुआं स्थित टीबीडीसी केंद्र में प्रवेश द्वार व मार्ग, नशा मुक्ति केंद्र व संक्रामक रोग अस्पताल के परिसर में भी होती है. यहां भी छिटपुट पानी जमा था. दूसरी ओर बारिश की वजह से गलियों के शहर पटना सिटी व संपर्क पथों में भी स्थिति नारकीय हो गयी. फलों की थोक मंडी बाजार समिति मुसल्लहपुर, मारूफगंज मंडी, गुलजारबाग हाट, मुसल्लहपुर हाट, मीना बाजार समेत अन्य जगहों पर दिखी.
जहां पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हुई. इसी तरह की स्थिति शाहगंज, महावीर कॉलोनी, संदलपुर, सैदपुर नहर किनारे, वाचस्पति नगर, समेत अन्य जगहों की स्थिति नारकीय हो गयी, बारिश के बाद सड़कों पर फिसलन बढ़ गयी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
नाला पाट सड़क निर्माण से हो रही परेशानी
सैदपुर नहर का पानी सड़क पर आ जाने की वजह से नाला व सड़क का भेद मिट गया था. इसको लेकर संकट झेल रहे लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया. पाटलिपुत्र नगर विकास समिति के अध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि समिति की ओर से सैदपुर नहर को पाट कर सड़क निर्माण कराने के लिए लगातार मांग की जा रही है, लेकिन सरकार की ओर से इस दिशा में अब तक कार्य आरंभ नहीं किया गया है. नाला पाट कर सड़क निर्माण से परेशानी हो रही है.
जलजमाव की स्थिति बाजार समिति से कुम्हरार मार्ग में जलजमाव से वाहनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है. यह स्थिति बहादुरपुर मुसहरी, कस्तूरबा नगर, पंचवटी नगर, रामकृष्ण कॉलोनी, शिव शक्ति नगर की बनी हुई है. बेगमपुर में रघुनाथ हाइस्कूल परिसर में जल जमाव की समस्या स्थायी बन चुकी है. मामूली बरसात के बाद स्कूल के बाहरी परिसर में जलजमाव हो जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >