मसौढ़ी में फंदा लगा युवक ने की खुदकुशी

मसौढ़ी : थाना के पुरानी बाजार देवी स्थान मोहल्ला निवासी विनोद राम के पुत्र 20 वर्षीय धीरज कुमार ने मंगलवार की शाम घर के कमरे में गले में फंदा डाल खुदकुशी कर ली. मृतक धीरज की शादी तीन माह पूर्व ही हुई थी. बताया जाता है कि वह रक्षाबंधन में अपनी ससुराल तेलपा थाना के […]

मसौढ़ी : थाना के पुरानी बाजार देवी स्थान मोहल्ला निवासी विनोद राम के पुत्र 20 वर्षीय धीरज कुमार ने मंगलवार की शाम घर के कमरे में गले में फंदा डाल खुदकुशी कर ली. मृतक धीरज की शादी तीन माह पूर्व ही हुई थी.
बताया जाता है कि वह रक्षाबंधन में अपनी ससुराल तेलपा थाना के लोहरबिगहा गया था और वहां से सोमवार की शाम घर मसौढ़ी लौटा था. मंगलवार की शाम उसने अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगा खुदकुशी कर ली. धीरज ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल इसके कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के पिता ने मसौढ़ी थाना में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >