पटना : एक करोड़ लूटने वाला था कुख्यात पंकज शर्मा का गैंग, लाइनर समेत 11 गिरफ्तार

हथियार, कारतूस, कार, गहने, नकद व मोबाइल बरामद पटना : राजधानी पटना में कुख्यात पंकज शर्मा का गैंग तीन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से एक करोड़ से अधिक रुपये लूटने की फिराक में था. लेकिन पटना पुलिस की टीम ने गैंग की योजना पर पानी फेर दिया और पंकज शर्मा समेत गिरोह के 11 सदस्यों को कोतवाली […]

हथियार, कारतूस, कार, गहने, नकद व मोबाइल बरामद
पटना : राजधानी पटना में कुख्यात पंकज शर्मा का गैंग तीन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से एक करोड़ से अधिक रुपये लूटने की फिराक में था. लेकिन पटना पुलिस की टीम ने गैंग की योजना पर पानी फेर दिया और पंकज शर्मा समेत गिरोह के 11 सदस्यों को कोतवाली थाने के जमाल रोड इलाके से गिरफ्तार कर लिया.
पकड़े गये अपराधियों के पास से हथियार, कारतूस, एक सेंट्रो कार, एक स्कूटी, दो बाइकें, दस हजार नकद, लूटे गये गहने व 10 मोबाइल फोन की बरामदगी की है. पकड़े गये अपराधियों में पंकज शर्मा के साथ ही गिरोह के सदस्य वीरेंद्र कुमार (शाहपुर), विकास कुमार उर्फ विकास यादव (खगौल), दशरथ कुमार (परसोनी, पहाड़पुर, मोतिहारी), चिंटू यादव (सब्जपुरा, फुलवारीशरीफ), आशिफ खान (समनपुरा, पटना), विनोद कुमार (खगौल), राकेश कुमार सिन्हा (पोस्टल पार्क, जक्कनपुर), राहुल कुमार (अशोक नगर, कंकड़बाग), राजकुमार (चांगर, कंकड़बाग) व मनीष कुमार (बनपर टोला, भट्टाचार्या रोड) शामिल हैं.
डेढ़ माह पहले जमानत पर छूटा था : एसएसपी गरिमा मलिक ने शुक्रवार को अायोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पंकज शर्मा डेढ़ माह पहले ही जेल से जमानत पर छूटा था. इसके बाद उसने अपने गिरोह के तमाम सदस्यों को एक बार फिर से एकत्र किया और लाइनर की मदद से शहर के तीन व्यवसायियों की पहचान की.
इनमें दो लाइनर उन व्यवसायियों के यहां काम करते थे. लाइनर ने पैसों के संबंध में सारी जानकारी दे दी. इस पर पंकज शर्मा व उसके गैंग ने न्यू डाकबंगला रोड में स्थित टीवीएस शोरूम और बेऊर इलाके के रहने वाले एक सिगरेट कारोबारी के साथ ही एक अन्य व्यवसायी की पहचान कर ली. इन तीनों व्यवसायियों के एक करोड़ रुपये लूटने की पूरी योजना बना ली और फिर जमाल रोड में गुरुवार की शाम जमा हुए थे. इसी बीच पुलिस को सूचना मिल गयी और घेराबंदी कर पकड़ लिया गया.
पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे अपराधी
पंकज शर्मा
कई मामलों में रहा है शामिल एसएसपी के
अनुसार पंकज शर्मा
कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है. पुलिस को पंकज शर्मा की कई मामलों में तलाश थी. इन अपराधियों की गिरफ्तारी में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की जायेगी. विदित हो कि पकंज शर्मा को पिछली बार शास्त्रीनगर इलाके से पकड़ा गया था. यह पटना के साथ ही वैशाली में हुए कई लूटकांड व अन्य संगीन आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में शामिल रहा है. पंकज शर्मा करीब 15 साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >