पटना :मेडिकल कॉलेजों में नामांकन के लिए मेरिट लिस्ट जारी

पटना :बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीइसीइ) की ओर से सरकारी मेडिकल, निजी मेडिकल, डेंटल, आयुष चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा कॉलेजों में एडमिशन के लिए गुरुवार को मेरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है. बिहार के मेडिकल कॉलेजों के 85 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन के लिए च्वाइस बदलने और च्वाइस लॉकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया […]

पटना :बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीइसीइ) की ओर से सरकारी मेडिकल, निजी मेडिकल, डेंटल, आयुष चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा कॉलेजों में एडमिशन के लिए गुरुवार को मेरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है.
बिहार के मेडिकल कॉलेजों के 85 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन के लिए च्वाइस बदलने और च्वाइस लॉकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया दो अगस्त से शुरू होगी. दो अगस्त को ही सीट मैट्रिक्स जारी होगी. सीट आवंटन, च्वाइस फिलिंग, च्वाइस बदलने और च्वाइस लॉकिंग के लिए तीन अगस्त को अंतिम रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
फाइनल प्रोविजनल रिजल्ट पांच अगस्त शाम चार बजे जारी होगा. बुकिंग ऑफ स्लॉट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ एलॉटमेंट ऑर्डर पांच से छह अगस्त तक डाउनलोड कर सकते हैं. फाइनल प्रोविजनल सीट एलॉटमेंट रिजल्ट के बाद फर्स्ट राउंड के लिए वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू होगी. सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए सात से आठ अगस्त तक वेरिफिकेशन प्रक्रिया चलेगी.
सीसैब : आज से रिपोर्टिंग प्रक्रिया शुरू
पटना. सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीसैब) ने दूसरे राउंड का सीट एलॉटमेंट जारी हो गया है. स्टूडेंट्स सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में अपनी जगह बना सकेंगे. दूसरे राउंड के सीट एलॉटमेंट के बाद स्टूडेंट्स को एलॉट हुए कॉलेज में रिपोर्ट करने के लिए दो से पांच अगस्त शाम पांच बजे तक का समय होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >