फुलवारीशरीफ : संपतचक में डीलर के बेटे से दो लाख की लूट

एसबीआइ से रुपये निकाल कर घर जा रहा था युवक बारिश में फिसली लुटेरों की बाइक, सड़क जाम देख बाइक छोड़ पैदल भागे लुटेरे फुलवारीशरीफ : संपतचक में एसबीआइ शाखा से रुपये निकाल कर जा रहे युवक से अपराधियों ने पिस्टल के बल पर झपट्टा मार दो लाख लूटकर फरार हो गये. घटना बुधवार को […]

एसबीआइ से रुपये निकाल कर घर जा रहा था युवक
बारिश में फिसली लुटेरों की बाइक, सड़क जाम देख बाइक छोड़ पैदल भागे लुटेरे
फुलवारीशरीफ : संपतचक में एसबीआइ शाखा से रुपये निकाल कर जा रहे युवक से अपराधियों ने पिस्टल के बल पर झपट्टा मार दो लाख लूटकर फरार हो गये. घटना बुधवार को संपतचक ब्लॉक से उदैनी जाने वाले रोड में घटी. लूट को अंजाम देकर भाग रहे लुटेरों की बाइक बारिश के चलते स्लिप कर गयी.
पटना- मसौढ़ी सड़क जाम देख लुटेरे बाइक को छोड़कर पैदल ही भाग निकले. घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी सदर गोपालपुर थाने की पुलिस के साथ घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे लुटेरों की पहचान कर गिरफ्तारी में जुट गयी है.
पुलिस अपराधियों द्वारा छोड़ी गयी बाइक जब्त कर थाना ले गयी. जानकारी के मुताबिक भेलवाड़ा दरियापुर पंचायत के कामताचक निवासी जन वितरण प्रणाली दुकानदार राजेंद्र सिंह का पुत्र शंभु संपतचक बाजार में एसबीआइ से दो लाख रुपये निकालकर बाइक से अपने घर लौट रहा था. बैंक से ही उसके पीछे लगे बाइक सवार दो अपराधियों ने उसकी बाइक को ओवरटेक करते हुए पिस्टल के बल पर झपट्टा मारकर दो लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार होने लगे.
इसके बाद शंभु अपनी बाइक से लुटेरों का शोर मचाते हुए पीछा करने लगा. इसी दौरान पटना- मसौढ़ी रोड पर पहुंचते ही अपराधियों की बाइक बारिश से भींगी सड़क पर फिसल गयी. जब अपराधी बाइक उठाकर दोबारा भागने लगे तो करेंट से मजदूर की मौत के चलते हुई सड़क जाम में फंस गये. यहां अपराधियों ने अपनी बाइक सड़क पर ही छोड़ दी और फरार हो गये. घटना की जानकारी पीड़ित शंभु ने गोपालपुर थाना और परिजनों को दी.
लूट की जानकारी मिलते ही गोपालपुर पुलिस के हाथ- पांव फूल गये. गोपालपुर थाना पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >