पटना : खटाल हटाने गये टास्क फोर्स पर हमला, पांच गाय मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

पटना : बुधवार की सुबह पाटलिपुत्र अंचल का टास्क फोर्स राजीव नगर स्थित नाले के समीप आवारा पशुओं को पकड़ने पहुंची. काउ कैचर गाड़ी के साथ पहुंची टीम ने चार-पांच गाय को पकड़ लिया और वापस लौटने लगी, तो गाय मालिकों ने टास्क फोर्स की टीम व गाड़ी पर हमला बोल दिया. लाठी-डंडा के साथ […]

पटना : बुधवार की सुबह पाटलिपुत्र अंचल का टास्क फोर्स राजीव नगर स्थित नाले के समीप आवारा पशुओं को पकड़ने पहुंची. काउ कैचर गाड़ी के साथ पहुंची टीम ने चार-पांच गाय को पकड़ लिया और वापस लौटने लगी, तो गाय मालिकों ने टास्क फोर्स की टीम व गाड़ी पर हमला बोल दिया.
लाठी-डंडा के साथ पहुंचे लोगों ने गाड़ी में तोड़-फोड़ किया. वहीं, टास्क फोर्स कर्मी के साथ मारपीट भी की गयी. हालांकि, घटना की सूचना पाटलिपुत्र थाना को दी गयी, तो तत्काल पुलिस बल पहुंची. इससे हमला करने वाले लोग भाग निकले.
एक दिन पहले भी किया गया टीम पर हमला : मंगलवार की शाम में भी राजीव नगर नाले के समीप टास्क फोर्स की टीम पर हमला किया गया था.
इस दौरान निगम की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया और दो-तीन टीम के सदस्यों के साथ मारपीट किया गया. हालांकि, इस दौरान एक व्यक्ति को निगम की टीम पकड़ लिया, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया. इसके साथ ही पाटलिपुत्र थाना में निगम की ओर से पांच गाय मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें भगवान राय नामक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है.
लाठी-डंडे के साथ पहुंचे लोगों ने गाड़ी में तोड़-फोड़ की
बकरे से लदी स्कॉर्पियो गाड़ी को सिपाही ने छोड़ दिया, लाइन हाजिर
सचिवालय थाने में तैनात सिपाही पंकज कुमार राय ने बकरे से लदी स्कॉर्पियों को बिना किसी पुलिस अधिकारी के इजाजत के छोड़े जाने वाले मामले में अब विभागीय कार्रवाई की जायेगी. सचिवालय डीएसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने पूरे मामले की जांच की और उसमें दोषी पाते हुए कार्रवाई की अनुशंसा कर दी.
इसके बाद एसएसपी गरिमा मलिक ने बुधवार को सिपाही को पुलिस लाइन भेज दिया और विभागीय कार्रवाई के लिए सिपाही से स्पष्टीकरण मांगा है. बताया जाता है 13 जुलाई को सचिवालय पुलिस ने बकरे से लदे एक स्कॉर्पियो गाड़ी को पकड़ा था. लेकिन, पंकज ने बिना सत्यापन किये उसे छोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >