पटना से गायब छात्रा मिली दिल्ली में, परिजन वापस लेकर आये पटना

पटना : पटना के गर्दनीबाग थाना इलाके से 14 जुलाई को गायब हुई छात्रा दिल्ली में मिली. वह अपने पिता के साथ ज्ञान भवन में आयोजित चेतन भगत के कार्यक्रम को देखने गयी थी और इसी दौरान अपनी मर्जी से ट्रेन पकड़ कर दिल्ली पहुंच गयी. छात्रा गर्दनीबाग के अनिसाबाद इलाके की रहने वाली थी […]

पटना : पटना के गर्दनीबाग थाना इलाके से 14 जुलाई को गायब हुई छात्रा दिल्ली में मिली. वह अपने पिता के साथ ज्ञान भवन में आयोजित चेतन भगत के कार्यक्रम को देखने गयी थी और इसी दौरान अपनी मर्जी से ट्रेन पकड़ कर दिल्ली पहुंच गयी. छात्रा गर्दनीबाग के अनिसाबाद इलाके की रहने वाली थी और इसके कारण पिता ने गर्दनीबाग थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया.
छात्रा मेडिकल की तैयारी को लेकर पहले दिल्ली में ही रहती थी और उसकी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वापस पटना ले आया था. दिल्ली में वह यूनिवर्सिटी एरिया में घूम रही थी और इसी दौरान पुलिस को मिली थी. दिल्ली पुलिस ने उसे अल्पावास में रखवा दिया था और उसके संबंध में जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >