पटना सिटी : औषधि विभाग की बनेगी चहारदीवारी, हटाया जायेगा कूड़ा

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल काॅलेज अस्पताल के औषधि विभाग (मेडिसिन) में जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए विभाग के चारों तरफ क्रंकीट वाली चहारदीवारी का निर्माण कराया जायेगा. विभाग के पीछे में कूड़ा डंप रहने की स्थिति में उसे साफ कराया जायेगा. निर्णय मंगलवार को अस्पताल पहुंचे बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इन्फरास्ट्रक्चर […]

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल काॅलेज अस्पताल के औषधि विभाग (मेडिसिन) में जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए विभाग के चारों तरफ क्रंकीट वाली चहारदीवारी का निर्माण कराया जायेगा. विभाग के पीछे में कूड़ा डंप रहने की स्थिति में उसे साफ कराया जायेगा. निर्णय मंगलवार को अस्पताल पहुंचे बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इन्फरास्ट्रक्चर काॅरपोरेशन लिमिटेड बीएमएसआइसीएल के एमडी संजय कुमार व जीएम संजीव रंजन ने लिया.
वार्ड में पानी बरसात का पानी आने व मछली तैरने के मामले में जांच पड़ताल को पहुंचे एमडी व जीएम ने मेडिसिन विभाग, संप हाउस, कूड़ा डंपिग केंद्र, इमरजेंसी, व गायनी का भी निरीक्षण किया. इस दरम्यान वहां की व्यवस्था को देखा यह निर्णय लिया. अस्पताल अधीक्षक डॉ चंद्रशेखर ने बताया कि नया भवन बनाने का प्रस्ताव दिया गया है. अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में स्थित एक ड्रेनेज को भी संप हाउस से जोड़ा जायेगा, ताकि पानी की निकासी होती रहे. अब अस्पताल परिसर की सफाई का दायित्व भी नगर निगम अजीमाबाद अंचल को सौंपा गया है.
निरीक्षण के उपरांत हुई बैठक में अजीमाबाद अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी अहमद अली अंसारी, नगर प्रबंधक प्रकाश कुमार, उपाधीक्षक डॉ गोपाल कृष्ण समेत अन्य थे. इससे पहले कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजय कुमार गुप्ता ने भी अस्पताल का निरीक्षण किया वहां की व्यवस्था को देख आवश्यक निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >