पटना : दिसंबर तक चालू हो जायेंगे 77 नये फीडर

पटना : दिसंबर, 2019 तक पटना शहर में 11 केवीए के 77 नये फीडर चालू होंगे. वर्तमान में पेसू के 11 पावर सब स्टेशनों का निर्माण चल रहा है, जो दिसंबर तक पूरा कर लिया जायेगा. इनमें से हर पीएसएस से सात फीडर निकाले जायेंगे. साथ ही, केबल बदल कर फीडरों की क्षमता भी बढ़ायी […]

पटना : दिसंबर, 2019 तक पटना शहर में 11 केवीए के 77 नये फीडर चालू होंगे. वर्तमान में पेसू के 11 पावर सब स्टेशनों का निर्माण चल रहा है, जो दिसंबर तक पूरा कर लिया जायेगा. इनमें से हर पीएसएस से सात फीडर निकाले जायेंगे.
साथ ही, केबल बदल कर फीडरों की क्षमता भी बढ़ायी जायेगी और उसे पांच-छह मेगावाट लोड लेने लायक बनाया जायेगा, ताकि किसी एक फीडर के फेल करने पर उसका बोझ दूसरा फीडर वहन कर सके. करबिगहिया, दीघा, बेऊर, गर्दनीबाग रोड नंबर 40, लीडस एशियन स्कूल, आसोपुर, एम्स, गायघाट व सिटी में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के आसपास के क्षेत्रों को नये फीडरों के निर्माण से अधिक लाभ मिलेगा. लंबे-लंबे फीडरों को बीच में नवनिर्मित पीएसएस से जोड़ दिये जाने से फीडरों की लंबाई घट जायेगी, जिससे उन पर लोड भी घट जायेगा. पेसू के जीएम दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि दिसंबर तक पेसू 11 नये पीएसएस का निर्माण पूरा कर लेगा. इनमें से हर की क्षमता आठ फीडर की होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >