पटना : आज से सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे स्कूल

पटना : गुरुवार से सामान्य दिनों की तरह सभी सरकारी और निजी स्कूल लगेंगे. गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी कुमार रवि के निर्देश पर तीन जुलाई तक सुबह पौने सात बजे से दिन के 11 बजे तक ही सभी 12वीं तक के स्कूलों का संचालन किया जा रहा था. अब चूंकि बारिश के बाद तापमान […]

पटना : गुरुवार से सामान्य दिनों की तरह सभी सरकारी और निजी स्कूल लगेंगे. गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी कुमार रवि के निर्देश पर तीन जुलाई तक सुबह पौने सात बजे से दिन के 11 बजे तक ही सभी 12वीं तक के स्कूलों का संचालन किया जा रहा था.
अब चूंकि बारिश के बाद तापमान में गिरावट आयी है. इस कारण से जिलाधिकारी ने केवल 11 बजे ही स्कूलों के संचालन वाले आदेश में विस्तार नहीं किया है. इस कारण अब स्कूल दोनों शिफ्टों में अपने पूर्व निर्धारित टाइम टेबल पर संचालिच किये जा सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >