पटना : खादी के बुनकरों के विकास को लेकर बनेगी खादी नीति : श्याम रजक

पटना : विधान परिषद में उद्योग मंत्री श्याम रजक ने कहा कि खादी के बुनकरों व कतिनों के समग्र विकास व प्रोत्साहन के लिए शीघ्र खादी नीति बनेगी. नीति तैयार करने की प्रक्रिया प्रक्रियाधीन है. खादी बुनकरों व कतिनों को बढ़ावा देने के लिए 90 फीसदी के अनुदान पर चरखा उपलब्ध कराया गया है. अब […]

पटना : विधान परिषद में उद्योग मंत्री श्याम रजक ने कहा कि खादी के बुनकरों व कतिनों के समग्र विकास व प्रोत्साहन के लिए शीघ्र खादी नीति बनेगी. नीति तैयार करने की प्रक्रिया प्रक्रियाधीन है. खादी बुनकरों व कतिनों को बढ़ावा देने के लिए 90 फीसदी के अनुदान पर चरखा उपलब्ध कराया गया है.
अब तक एक हजार त्रिपुरारि मॉडल चरखा, 915 न्यू मॉडल चरखा, 930 कटिया चरखा व 176 आधुनिक लूम उपलब्ध कराये गये हैं. रामचंद्र भारती के तारांकित सवाल के जवाब में उद्योग मंत्री ने उक्त बातें कहीं. उन्होंने कहा कि खादी की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन मार्केटिंग की व्यवस्था की गयी है. एमेजन इंडिया की वेबसाइट पर 20 डिजाइन डाले गये हैं. इसके लिए खादी बोर्ड व एमेजन इंडिया के बीच एग्रीमेंट है.
फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन मार्केटिंग के लिए एग्रीमेंट हो रहा है. रेमंड इंडिया द्वारा बिहार के खादी संस्थाओं को 29500 मीटर का आदेश दिया गया है. मंत्री ने कहा कि बोधगया व राजगीर में बिहार खादी के स्टॉल खोले जायेंगे. जर्जर खादी भवन को तोड़कर खादी मॉल, खादी का मुख्यालय भवन का निर्माण 25 करोड़ से होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >