पटना : विमान की सीढ़ियों के पास अचेत हुआ बच्चा, बची जान

महिला यात्री की भी बिगड़ी तबीयत पटना : पटना एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बच्चे की तबीयत बिगड़ गयी. बच्चा इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E792 से पटना से दिल्ली जा रहा था. बोर्डिंग के लिए वह बस से उतरकर विमान की तरफ बढ़ा ही था, तभी विमान की सीढ़ियों के पास अचानक अचेत हो गया. […]

महिला यात्री की भी बिगड़ी तबीयत
पटना : पटना एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बच्चे की तबीयत बिगड़ गयी. बच्चा इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E792 से पटना से दिल्ली जा रहा था. बोर्डिंग के लिए वह बस से उतरकर विमान की तरफ बढ़ा ही था, तभी विमान की सीढ़ियों के पास अचानक अचेत हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कुछ क्षणों के लिए उसकी सांस भी बंद हो चुकी थी.
मामले की सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट पर तैनात डॉक्टर अंशु अंकित अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. इलाज के बाद बच्चे की धड़कन वापस आयी. आधा घंटा तक ऑक्सीजन सपोर्ट देने के बाद जब बच्चे का पल्स कुछ ठीक हुआ तो उसे एक निजी अस्पताल भेजा गया. बच्चे की उम्र पांच वर्ष है और पिता एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक है.
बीपी बढ़ने से बिगड़ी महिला यात्री की तबीयत : इंडिगो की फ्लाइट 6E787 से पटना से रांची जा रही महिला यात्री की तबीयत दोपहर 2.30 बजे बोर्डिंग गेट नंबर तीन के पास बिगड़ गयी. महिला को चक्कर आ रहा था. डॉ अंशु अंकित अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे. महिला का इलाज किया गया. बीपी कम होने के बाद महिला को जाने की इजाजत मिली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >