पटना : जल संसाधन विभाग में 35 इंजीनियरों का तबादला हुआ है. इसमें सुपरिटेंडिंग इंजीनियर-14, असिस्टेंट इंजीनियर-1 व एक्सक्यूटिव इंजीनियर-20 शामिल हैं. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गयी है.
इसमें सिंचाई अंचल भागलपुर के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर ज्ञान प्रकाश लाल पटना स्थित जल विज्ञान निदेशालय में संयुक्त निदेशक बनाये गये हैं. बाल्मीकिनगर गंडक बराज अंचल के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर नंद कुमार झा का तबादला पटना स्थित उड़नदस्ता नंबर-1 में बतौर सुपरिटेंडिंग इंजीनियर किया गया है.
ग्रामीण कार्य विभाग में 120 अभियंताओं का तबादला : ग्रामीण कार्य विभाग में 120 अभियंताओं का तबादला हुआ है. इसमें कार्यपालक से लेकर कनीय अभियंता तक शामिल हैं. विभाग ने आठ कार्यपालक, 120 सहायक और 11 कनीय अभियंता का तबादला किया है.
गन्ना विभाग में आठ सहायक निदेशकों का तबादला : गन्ना उद्योग विभाग में शनिवार को आठ सहायक निदेशक के स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है.
13 चिकित्सकों का पदस्थापन व अतिरिक्त प्रभार : स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को राज्य के 13 चिकित्सकों का पदस्थापन व अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पदस्थापन की प्रतीक्षा वाले छह चिकित्सकों का पदस्थापन किया गया है. इसमें डाॅ मनेश्वर पासवान भी शामिल है. इसके अलावा सात जिला स्तरीय चिकित्सकों को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
भवन निर्माण व पीएचइडी में अभियंताओं का हुआ तबादला : भवन निर्माण व पीएचइडी में अभियंताओं का तबादला हुआ है. भवन निर्माण विभाग में 32 जूनियर इंजीनियर को इधर से उधर किया गया है. वहीं पीएचइडी में 11 कार्यपालक अभियंता और तीन सहायक अभियंता का तबादला हुआ है. विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है.
