पीपीयू ने जारी की सेकेंड लिस्ट खाली रह सकती हैं सीटें

पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने आखिरकार मंगलवार को सेकेंड लिस्ट जारी कर दिया. 28 जून तक सेकेंड लिस्ट से नामांकन होगा. 30 जून को तीसरी सूची जारी की जायेगी. हालांकि इस बार भी कॉलेजों का कट ऑफ जारी नहीं किया गया है. सह परीक्षा नियंत्रक प्रणय कुमार ने कहा कि यह संभव ही नहीं है […]

पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने आखिरकार मंगलवार को सेकेंड लिस्ट जारी कर दिया. 28 जून तक सेकेंड लिस्ट से नामांकन होगा. 30 जून को तीसरी सूची जारी की जायेगी. हालांकि इस बार भी कॉलेजों का कट ऑफ जारी नहीं किया गया है. सह परीक्षा नियंत्रक प्रणय कुमार ने कहा कि यह संभव ही नहीं है कि एक-एक कॉलेज के एक-एक विषय का कट ऑफ जारी किया जाये.

सीटों का सेकेंड लिस्ट में एलॉटमेंट कर दिया गया है. जरूरत पड़ी तो थर्ड लिस्ट जारी की जायेगी. पीपीयू में 25 से 30 हजार सीटें खाली रह सकती है. परीक्षा नियंत्रक प्रवीण कुमार ने कहा कि सिर्फ एक कॉलेज ऑप्शन चुनने की वजह से काफी समस्या आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >