पटना सिटी : संविदा पारा मेडिकल कर्मियों को तीन माह से नहीं मिल रहा वेतन

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संविदा पर कार्यरत पारा मेडिकल कर्मियों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है. इसके खिलाफ संगठित हुए पारा मेडिकल कर्मियों ने अस्पताल के अधीक्षक को आवेदन दिया है. जिसमें कहा गया है कि सोमवार से वह मानदेय का भुगतान नहीं होने की स्थिति में हड़ताल पर […]

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संविदा पर कार्यरत पारा मेडिकल कर्मियों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है. इसके खिलाफ संगठित हुए पारा मेडिकल कर्मियों ने अस्पताल के अधीक्षक को आवेदन दिया है. जिसमें कहा गया है कि सोमवार से वह मानदेय का भुगतान नहीं होने की स्थिति में हड़ताल पर जा सकते हैं.
इस मामले में अस्पताल के अधीक्षक डॉ चंद्रशेखर का कहना है कि मानदेय व वेतन भुगतान की प्रक्रिया आॅन लाइन कर दी गयी है. इसी वजह से यह देरी हुई है. संविदाकर्मियों की मानदेय शीघ्र ही बैंक एकाउंट में चला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >