पटना : पथ निर्माण के 35 इंजीनियर बदले गये

पटना : पथ निर्माण विभाग में बड़े स्तर पर दो दिनों में 35 एग्जिक्यूटिव इंजीनियर का तबादला किया गया है. इसमें पटना के 16 एग्जिक्यूटिव इंजीनियर शामिल हैं. सभी की सूची विभाग की वेबसाइट पर जारी कर दी गयी है. सूची के अनुसार मधुबनी पथ प्रमंडल के अजय प्रकाश को एनएच प्रमंडल गुलजारबाग भेजा गया […]

पटना : पथ निर्माण विभाग में बड़े स्तर पर दो दिनों में 35 एग्जिक्यूटिव इंजीनियर का तबादला किया गया है. इसमें पटना के 16 एग्जिक्यूटिव इंजीनियर शामिल हैं. सभी की सूची विभाग की वेबसाइट पर जारी कर दी गयी है.
सूची के अनुसार मधुबनी पथ प्रमंडल के अजय प्रकाश को एनएच प्रमंडल गुलजारबाग भेजा गया है. पुलिस भवन निर्माण निगम के संत कुमार झा काे बीएसआरडीसीएल पटना भेजा गया है. पथ अंचल भागलपुर से अजय कुमार को योजना एवं विकास विभाग भेजा गया है. पथ प्रमंडल डेहरी ऑन सोन के प्रवीण कुमार पांडेय को लोकायुक्त कार्यालय भेजा गया है. पथ प्रमंडल भागलपुर के राम सकल सिंह को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम भेजा गया है. पथ प्रमंडल धोरैया के छवि शंकर वर्मा को बीएसआरडीसीएल पटना भेजा गया है. योजना एवं विकास विभाग के अंशुमान कुमार सिंह को सीडीओ पटना के मुख्यालय निरूपण में भेजा गया है. पथ अंचल पूर्णिया के शैलेश कुमार मिश्र को विभाग के मुख्य अभियंता सीमांचल कार्यालय भेजा गया है.
मुख्यालय निरूपण अंचल सीडीओ के सुनील कुमार को उच्च पथ योजना एवं अन्वेषण अंचल सीडीओ पटना भेजा गया है. पथ प्रमंडल सीवान के राजकुमार को योजना एवं समन्वय पदाधिकारी उत्तर उपभाग के चीफ इंजीनियर के कार्यालय में भेजा गया है. बीएसआरडीसीएल के मुकेश कुमार को विभाग में बजट एवं योजना के चीफ इंजीनियर के कार्यालय भेजा गया है. योजना एवं विकास विभाग के सुशील कुमार को संविदा प्रबंधन, नीतिगत मामले और लेखा परीक्षा चीफ इंजीनियर के कार्यालय भेजा गया है. वहीं पटना सिटी से सुरेश प्रसाद सिंह को चीफ इंजीनियर मॉनीटरिंग के कार्यालय भेजा गया है.
बीएसआरडीसीएल के कौन्तेय कुमार को पटना सिटी भेजा गया है. एनएच प्रमंडल बिहारशरीफ के मो सहाब आलम को नयी राजधानी पथ प्रमंडल पटना भेजा गया है. वहीं, नयी राजधानी पथ प्रमंडल पटना से उमेश कुमार राय को पटना पश्चिम पथ प्रमंडल भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >