पटना : चिट फंड वाले चारा घोटाला वालों के स्वाभाविक दोस्त : मोदी

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि एनडीए सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रखते हुए आयकर विभाग के दर्जनभर दागी अफसरों को बर्खास्त कर दिया. राज्य सरकार के निगरानी विभाग ने भी एक रिश्वतखोर इंजीनियर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर कड़ा संदेश दिया. भ्रष्टाचार […]

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि एनडीए सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रखते हुए आयकर विभाग के दर्जनभर दागी अफसरों को बर्खास्त कर दिया. राज्य सरकार के निगरानी विभाग ने भी एक रिश्वतखोर इंजीनियर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर कड़ा संदेश दिया. भ्रष्टाचार पर अंकुश, न्याय के साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सुशासन के मुद्दे पर एनडीए में कोई मतभेद नहीं है.
जो लोग चिट फंड घोटाले में जांच का सामना कर रहे हैं, उनकी स्वाभाविक दोस्ती चारा घोटाला और अलकतरा घोटाला करने वालों से तो हो सकती है, एनडीए के किसी घटक से नहीं. उन्होंने कहा कि किसानों की चिंता करने का दिखावा करने वाले राहुल गांधी के अनेक शुभचिंतक 2009 में चाहते थे कि वे यूपीए-2 के समय ग्रामीण विकास मंत्री का दायित्व लेकर प्रशासनिक अनुभव हासिल करें और अपने विचारों को व्यावहारिक रूप देने का कौशल जनता के बीच साबित करें, लेकिन वे जिम्मेदारी लेने से पीछे हट गये.
2014 में सत्ता से बाहर होने पर उन्होंने लोकसभा में पार्टी के नेता का पद अस्वीकार कर अनुभव संचित करने का एक और अवसर खो दिया. यह अवसर फिर उनके हाथ में है, लेकिन सीधे प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा उनके आड़े आ रही है. अगर राहुल की छवि जिम्मेदारी से भागने वाले अनुभवहीन व्यक्ति की बन रही है और मतदाता उन्हें बार-बार नकार रहे हैं, तो यह दोष न चुनाव आयोग का है, न इवीएम का.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >