पटना : आर ब्लॉक-दीघा मामला, एक सप्ताह के अंदर हटानी होंगी प्रतिमाएं

पटना : दीघा-आर ब्लॉक पर सड़क निर्माण को लेकर मंगलवार को जमीन नापी जारी रही. बीएसआरडीसी के अमीन ने आर ब्लॉक से दीघा की तरफ जमीन मिलाकर का काम किया गया. इस दौरान आर ब्लॉक से शिवपुरी तक नाले के तरफ बने निर्माण को कर्णांकित किया गया. इस दौरान दर्जनों मकान 15 से 20 फुट […]

पटना : दीघा-आर ब्लॉक पर सड़क निर्माण को लेकर मंगलवार को जमीन नापी जारी रही. बीएसआरडीसी के अमीन ने आर ब्लॉक से दीघा की तरफ जमीन मिलाकर का काम किया गया. इस दौरान आर ब्लॉक से शिवपुरी तक नाले के तरफ बने निर्माण को कर्णांकित किया गया. इस दौरान दर्जनों मकान 15 से 20 फुट तक अतिक्रमण क्षेत्र में आ रहे थे.
तीन दिनों के भीतर नापी का काम पूरा कर लिया जायेगा. इसके लिए जल्द ही अतिक्रमण को चिह्नित करने का काम शुरू किया जायेगा. सदर एसडीओ अनुपम कुमारी ने बताया कि दोबारा नापी का काम किया जा रहा है.
इसके लिए डीसीएलआर को निर्देश दिया गया है. वहीं मार्ग पर बने बड़े मंदिर पुजारियों के साथ भी मंगलवार को प्रशासन ने बैठक की. एसडीओ ने बताया कि सभी मंदिर पुजारियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है. इस दौरान उनलोगों को अपने स्तर से मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं को दूसरे जगह विस्थापित करना होगा. अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो प्रशासन अपने स्तर से उन प्रतिमाओं को किसी अन्य जगह विस्थापित करा देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >