मनेर : फतुहा में राजद नेता के बंद घर से लाखों की चोरी

सड़क हादसों में दो की मौत लोगों ने जाम किया एनएच मनेर : रविवार को ब्यापुर और ब्रह्मचारी गांव के नजदीक दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी. मौत से आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने मृतक का शव ब्यापुर टाटा कॉलोनी के पास रखकर विरोध-प्रदर्शन करते हुए सड़क को जाम कर […]

सड़क हादसों में दो की मौत लोगों ने जाम किया एनएच
मनेर : रविवार को ब्यापुर और ब्रह्मचारी गांव के नजदीक दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी. मौत से आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने मृतक का शव ब्यापुर टाटा कॉलोनी के पास रखकर विरोध-प्रदर्शन करते हुए सड़क को जाम कर दिया.
बताया जाता है कि ब्यापुर टाटा कॉलोनी गांव निवासी कृष्णा यादव का 19 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार पास के ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था. रविवार की सुबह ट्रैक्टर से उतरकर वापस वह दानापुर से अपने घर ब्यापुर लौट रहा था. इसी बीच घर के नजदीक वह ट्रैक्टर के चपेट में आ गया. हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गयी. उसकी मौत से आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने विरोध जताते हुए शव सड़क पर रखकर यातायात बाधित कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टरचालक की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की मांग करते रहे.
सड़क सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर के एक बजे तक जाम रहा. इधर, दूसरी घटना अहले सुबह सड़क पार कर शौच करने जा रहे ब्रह्मचारी गांव निवासी बनवारी राय 80 साल को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया हादसे में उनकी मौत हो गयी, जिसे लेकर कुछ देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >