पटना : शत्रुघ्न कुमार उर्फ जटहा को रिमांड पर लेगी पुलिस

पटना : कुख्यात शत्रुघ्न उर्फ जटहा की गिरफ्तारी के बाद अब उसे रिमांड पर लेने की तैयारी है. पटना पुलिस उससे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. इसके लिए बुधवार को कोर्ट में आवेदन किया जायेगा. पुलिस को पता चला है कि जटहा की संलिप्तता अन्य कांडों में भी है. इसी संबंध में उससे पूछताछ किया […]

पटना : कुख्यात शत्रुघ्न उर्फ जटहा की गिरफ्तारी के बाद अब उसे रिमांड पर लेने की तैयारी है. पटना पुलिस उससे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. इसके लिए बुधवार को कोर्ट में आवेदन किया जायेगा. पुलिस को पता चला है कि जटहा की संलिप्तता अन्य कांडों में भी है. इसी संबंध में उससे पूछताछ किया जाना है. उसके गैंग के बारे में भी पूछताछ की जायेगी.
कार से छह कार्टन शराब बरामद
कदमकुआं पुलिस ने राजेंद्रनगर रोड नंबर-3 से एक मारुति कार जब्त किया है. कार की डिक्की में छह कार्टन शराब रखा हुआ था. पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी इस दौरान कार चालक पुलिस को देखकर कार छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने जब कार को चेक किया तो उसमें से शराब बरामद हुई. हालांकि गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >