बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में खड़ा करने पर हो रहा काम : प्रशांत किशोर

पटना : प्रशांत किशोर ने कहा है कि हम अगले दस वर्षों में बिहार को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा करने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास और सुशासन से राज्य के युवा प्रभावित हैं. इसी वजह से गोपालगंज के सैकड़ों नौजवानों ने पार्टी सदस्यता ग्रहण […]

पटना : प्रशांत किशोर ने कहा है कि हम अगले दस वर्षों में बिहार को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा करने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास और सुशासन से राज्य के युवा प्रभावित हैं. इसी वजह से गोपालगंज के सैकड़ों नौजवानों ने पार्टी सदस्यता ग्रहण की है.
इससे पहले गोपालगंज जिला के पांच सौ से अधिक युवाओं ने जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में जदयू की सदस्यता ग्रहण की. उनका नेतृत्व पूर्व भाजपा नेता दीपक द्विवेदी और हम पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज सिंह राणा ने किया. इसकी पहल पूर्व विधायक सह जदयू प्रदेश महासचिव मंजीत कुमार सिंह ने की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >