बाढ़ में कारोबारी को मारी गोली

बाढ़ : बाढ़ के स्टेशन बाजार के डिपार्टमेंटल स्टोर के संचालक लल्लू सिंह 48 वर्ष को बाइक सवार अपराधियों ने घेर कर सोमवार की देर रात को बाजितपुर क्षेत्र में घर के पास ही गोली मार दी. गोली उसके पेट में लगी है. जख्मी को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. […]

बाढ़ : बाढ़ के स्टेशन बाजार के डिपार्टमेंटल स्टोर के संचालक लल्लू सिंह 48 वर्ष को बाइक सवार अपराधियों ने घेर कर सोमवार की देर रात को बाजितपुर क्षेत्र में घर के पास ही गोली मार दी. गोली उसके पेट में लगी है.
जख्मी को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. स्टेशन बाजार चौक के पास स्थित डिपार्टमेंटल स्टोर के कारोबारी लल्लू सिंह देर शाम को दुकान बंद करने के बाद स्कूटी से बाजितपुर मोहल्ले के वार्ड नंबर तीन में स्थित मकान में जा रहे थे. इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर घात लगाये बाइक सवार तीन अपराधियों ने अचानक हमला कर दिया और संचालक लल्लू सिंह पर गोली चला दी. घटना के बाद जख्मी होकर वह स्कूटी के साथ जमीन पर गिर पड़े.
गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लाया. प्राथमिक उपचार के बाद कारोबारी को गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक व बाढ़ के थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे. लगे सीसीटीवी कैमरे की पुलिस ने जांच- पड़ताल की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >