शत्रुघ्न सिन्हा को एयरपोर्ट पर अब नहीं मिलेगी वीआईपी ट्रीटमेंट

पटना : अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा को पटना हवाई अड्डे पर अब अति विशिष्ट व्यक्ति के रूप में सुरक्षा जांच से छूट नहीं मिलेगी. पटना स्थित जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे के निदेशक राजेंद्र सिंह लाहौरिया ने सोमवार को कहा कि सिन्हा को अपना वाहन अंदर तक लाने के अलावा जांच से छूट प्राप्त […]

पटना : अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा को पटना हवाई अड्डे पर अब अति विशिष्ट व्यक्ति के रूप में सुरक्षा जांच से छूट नहीं मिलेगी. पटना स्थित जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे के निदेशक राजेंद्र सिंह लाहौरिया ने सोमवार को कहा कि सिन्हा को अपना वाहन अंदर तक लाने के अलावा जांच से छूट प्राप्त थी. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सिन्हा को एक अवधि के लिए ये सुविधाएं प्राप्त थीं, जो इस साल जून में समाप्त हो गयी. उस अवधि को बढ़ाने के लिए कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ. ”वह पूर्व केंद्रीय मंत्री को दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछे गये सवाल का जवाब दे रहे थे.

शत्रुघ्न सिन्हा लोकसभा में पटना साहिब सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह पिछले कुछ समय से केंद्र की मोदी सरकार और वर्तमान भाजपा नेतृत्व की कड़ी आलोचना कर रहे हैं. ऐसी अटकलें है कि यदि भाजपा पटना साहिब से किसी अन्य उम्मीदवार को अगले साल लोकसभा चुनाव में उतारती है तो सिन्हा किसी अन्य दल के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >