पटना : पीड़िता के भाई का बयान दर्ज

डॉक्टर अमरकांत झा अमर पर छेड़खानी का मामला पटना : चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमरकांत झा अमर पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली पीड़िता के भाई का बयान दर्ज किया गया है. महिला थाने की पुलिस घटना के संबंध में उसका बयान दर्ज किया है. उसने बताया है कि इलाज कराने के लिए वह अपनी […]

डॉक्टर अमरकांत झा अमर पर छेड़खानी का मामला
पटना : चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमरकांत झा अमर पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली पीड़िता के भाई का बयान दर्ज किया गया है. महिला थाने की पुलिस घटना के संबंध में उसका बयान दर्ज किया है.
उसने बताया है कि इलाज कराने के लिए वह अपनी बहन के साथ मोतिहारी से आया था. 20 दिसंबर को इलाज कराने के बाद दोनों भाई-बहन 21 दिसंबर को वापस मोतिहारी जाने वाले थे. टिकट भी बुक था. लेकिन डाॅक्टर इलाज के नाम पर रोका था. इसलिए टिकट कैंसिल कराना पड़ा था. इसके बाद 21 दिसंबर को भी वह दोबारा दिखाने गयी थी. इस बीच डॉक्टर ने इलाज के बहाने छेड़खानी की है. पुलिस इस मामले में और लोगों से भी पूछताछ कर रही है. वहीं, डॉ अमरकांत झा के समर्थन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) भी उतर गया है. सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >