पटना : बीएसएससी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

पटना : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की ओर से आठ, नौ व 10 दिसंबर को प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया है. इस परीक्षा में शामिल होनेवाले अभ्यर्थियों के लिए गुरुवार को एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. इसे डाउनलोड […]

पटना : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की ओर से आठ, नौ व 10 दिसंबर को प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया है. इस परीक्षा में शामिल होनेवाले अभ्यर्थियों के लिए गुरुवार को एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. इसे डाउनलोड करने के लिए आयोग की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं. साथ अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद प्रविष्टियों को ठीक से जांच लेने की सलाह दी गयी है.
यदि एडमिट कार्ड में लगा अभ्यर्थी का फोटो या हस्ताक्षर स्पष्ट नहीं हो, तो छह आयोग कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है. दूसरी ओर परीक्षा से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी के लिए या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी तरह की कठिनाई हो तो फोन नंबर-0612-2227728 पर संपर्क किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >