पटना : 30 नवंबर तक पुल के लिए जमीन अधिग्रहण पूरा करने का निर्देश

पटना : जिलाधिकारी कुमार रवि ने गांधी पुल के समानांतर बनने वाले पुल के लिए 30 नवंबर तक जमीन अधिग्रहण पूरा करने का निर्देश दिया है. बुधवार को डीएम ने जमीन अधिग्रहण क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया. जिलाधिकारी ने पटना सिटी के अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता को निर्देश दिया कि जमीन संबंधी […]

पटना : जिलाधिकारी कुमार रवि ने गांधी पुल के समानांतर बनने वाले पुल के लिए 30 नवंबर तक जमीन अधिग्रहण पूरा करने का निर्देश दिया है. बुधवार को डीएम ने जमीन अधिग्रहण क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया.
जिलाधिकारी ने पटना सिटी के अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता को निर्देश दिया कि जमीन संबंधी खतियान एवं आवश्यक कागजात की जांच कर दो दिनों के अंदर प्रतिवेदन दें. वहीं कार्यपालक अभियंता, महात्मा गांधी सेतु एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि चिह्नित की गयी भूमि के अधिग्रहण का प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर भेजें ताकि सरकारी भूमि के हस्तानान्तरण तथा निजी भूमि के भू-अर्जन की प्रक्रिया पूरी की जा सके.
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 30 नवंबर तक गांधी सेतु के समानान्तर पुल बनने के लिए वांछित भूमि के स्थानान्तरण तथा निजी भूमि की लीज, नीति के तहत अर्जन की प्रक्रिया पूर्ण की जाये. सेतु निर्माण के लिए कुल 0.2043 भूमि की आवश्यकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >