पटना : 15 तक डीजल अनुदान के लिए करें आवेदन

पटना : कृषि विभाग ने खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए डीजल पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर से बढ़ाकर 15 नवंबर कर दिया है. कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए डीजल पर 50 रुपये प्रति लीटर की दर से 500 […]

पटना : कृषि विभाग ने खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए डीजल पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर से बढ़ाकर 15 नवंबर कर दिया है. कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए डीजल पर 50 रुपये प्रति लीटर की दर से 500 रुपये प्रति एकड़, प्रति सिंचाई डीजल अनुदान दिया जा रहा है.
खरीफ में अल्पवृष्टि के कारण सुखाड़ जैसी स्थिति को देखते हुए धान का बिचड़ा, जूट फसल, धान की रोपनी एवं रोपे गये फसल, मक्का एवं अन्य खरीफ फसलों को डीजल चालित पंपसेट से पटवन करने के लिए सरकार द्वारा किसानों को डीजल अनुदान देने की व्यवस्था की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >