पटना : नौ अधिकारियों का तबादला, एक को पोस्टिंग

पटना : बिहार प्रशासनिक सेवा के नौ पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. छपरा सदर के अनुमंडल पदाधिकारी चेत नारायण राय को रोहतास, मधुबनी के झंझारपुर के अनुमंडल पदाधिकारी विमल कुमार मंडल को गोपालगंज, वैशाली के महुआ के अनुमंडल पदाधिकारी रविशंकर शर्मा को गया, अररिया के फारबिसगंज के अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार को पटना, गोपालगंज […]

पटना : बिहार प्रशासनिक सेवा के नौ पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. छपरा सदर के अनुमंडल पदाधिकारी चेत नारायण राय को रोहतास, मधुबनी के झंझारपुर के अनुमंडल पदाधिकारी विमल कुमार मंडल को गोपालगंज, वैशाली के महुआ के अनुमंडल पदाधिकारी रविशंकर शर्मा को गया,
अररिया के फारबिसगंज के अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार को पटना, गोपालगंज जिले के गोपालगंज सदर के अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार दास को गया, नालंदा के हिलसा के अनुमंडल पदाधिकारी सृष्टिराज सिन्हा को सहरसा, समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के अनुमंडल पदाधिकारी सुबीर रंजन को पटना में वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है. पटना के दानापुर में तैनात अनुमंडल पदाधिकारी अमिताभ कुमार को भविष्य निधि निदेशालय पटना में सहायक निदेशक बनाया गया है.
सीतामढ़ी सदर के अनुमंडल पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद को वाणिज्य कर विभाग में उप सचिव बनाया गया है. पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे राजकिशोर लाल को मोतिहारी, पूर्वी चंपारण में वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >