पटना : मिशन 2019 को लेकर कांग्रेस ने विशेष कार्य योजना बनायी है. इससे संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय रविवार को बिहार कांग्रेस सलाहकार समिति की बैठक में लिया गया. बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि आगामी जनसभा गांधी मैदान में होगी और इसमें बतौर मुख्य वक्ता राहुल गांधी शामिल होंगे. इसके लिए तिथि की घोषणा आने वाले दिनों में की जायेगी. इसके अलावा 23 अक्तूबर से हाजीपुर से बिहार कांग्रेस विशेष प्रचार अभियान शुरू करेगी.
वहीं, 2019 चुनाव को लेकर विशेष तैयारियों के बारे में भी चर्चा हुई. इस दौरान कांग्रेस के सभी बड़े नेता और बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, चुनाव प्रचार अभियान समिति के प्रभारी अखिलेश प्रसाद सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा मौजूद रहे. हालांकि बैठक से चारों नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अनुपस्थित रहे.
