पटना : महिला को बच्चा चोर समझ लोगों ने पीटा वह निकली बूआ

पटना : जक्कनपुर थाने के मीठापुर बस स्टैंड के समीप बुधवार की रात एक महिला को बच्चा चोर समझ कर लोगों ने पिटाई कर दी. पुलिस घटना की जानकारी मिलने पर पहुंच गयी और महिला और बच्चे काे थाना लाया गया. जहां बच्चे के परिजनों को बुलाया गया तो महिला बच्चे की रिश्ते में बूआ […]

पटना : जक्कनपुर थाने के मीठापुर बस स्टैंड के समीप बुधवार की रात एक महिला को बच्चा चोर समझ कर लोगों ने पिटाई कर दी. पुलिस घटना की जानकारी मिलने पर पहुंच गयी और महिला और बच्चे काे थाना लाया गया.
जहां बच्चे के परिजनों को बुलाया गया तो महिला बच्चे की रिश्ते में बूआ निकली. लोगों की पिटाई के कारण महिला को चोट आ गयी थी. महिला की मानसिक स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं थी, जिसके कारण लोगों को गलतफहमी हो गया. बताया जाता है कि समस्तीपुर की रहने वाली महिला अपने विग्रहपुर स्थित भाई के घर दशहरा को लेकर आयी थी. इसके बाद वह शाम में भाई के बेटे को अपने साथ घुमाने के लिए मीठापुर बस स्टैंड की ओर ले गयी. मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसका रहन-सहन सही नहीं लग रहा था.
इस पर कुछ लोगों को शक हुआ तो महिला से पूछताछ शुरू की. लेकिन महिला डर गयी और उसने कुछ नहीं बोला. इसके बाद लोगों को लगा कि यह बच्चा चोर है और फिर उसकी पिटाई कर दी. सच्चाई की जानकारी सामने के बाद जक्कनपुर पुलिस ने महिला को उसके भाई को साैंप दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >